श्रीजा अकुला ने करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व टेटे रैंकिंग हासिल की
23-Apr-2024 08:00 PM 6810
लुसाने 23 अप्रैल (संवाददाता) श्रीजा अकुला अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) रैंकिंग में एक स्थान का छलांग लगाते हुए मंगलवार को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 38वीं रैंक हासिल की है। इसी के साथ वह शीर्ष रैंकिंग वाली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गईं। मंगलवार को यहां जारी नवीनतम रैंकिंग में श्रीजा एक स्थान आगे बढ़ीं, वहीं मनिका बत्रा, जो पिछले छह वर्षों से महिला एकल वर्ग में भारत की शीर्ष रैंक वाली खिलाड़ी थीं, दो स्थान नीचे खिसक गईं और वह वर्तमान में रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^