श्रीकांत की हार के साथ सिंगापुर ओपन में भारतीय अभियान खत्म
08-Jun-2023 06:41 PM 5949
सिंगापुर, 08 जून (संवाददाता) अनुभवी भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत की हार के साथ सिंगापुर ओपन 2023 में भारतीय अभियान समाप्त हो गया। श्रीकांत को मात्र 37 मिनट चले पुरुष एकल मुकाबले में चीनी ताइपे के चिया हाओ ली के हाथों 21-15, 21-19 की हार मिली। मुकाबले के पहले गेम में श्रीकांत की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन हाफ टाइम पर 11-9 की बढ़त लेने के बाद हाओ ली तेज़ी से आगे निकल गये। श्रीकांत ने 12-18 से पिछड़ने के बाद तीन अंक अपनी ओर किये, लेकिन इस समय तक हाओ ली ने गेम पॉइंट हासिल कर 21-15 की जीत दर्ज की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^