श्रीलंका की जेल में सैनिटाइजर पीने से दो की मौत, 10 विदेशी कैदी अस्पताल में भर्ती
14-Oct-2021 10:00 PM 7343
कोलंबो 14 अक्टूबर (वार्ता/शिन्हुआ) श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित कोलंबो रिमांड जेल में मादक सैनिटाइज़र पीने से गुरुवार को दो ईरानी कैदियों की मौत हो गयी तथा 10 अन्य की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। जेल के प्रवक्ता चंदना एकनायके ने बताया कि जेल में बंद 10 अन्य ईरानी कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इन कैदियों को सैनिटाइज ईरान के दूतावास ने कोविड-19 के मद्देनजर उपलब्ध कराया था। उन्होंने बताया कि इन कैदियों को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और इन लोगों ने बुधवार देर रात सैनिटाइजर पीया। अस्पताल में भर्ती कैदियों की स्थिति गंभीर नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^