श्रीलंका की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराया
02-May-2025 07:58 PM 8236
कोलंबो 02 मई (संवाददाता) मालकी मदारा (चार विकेट), देवमी विहंगा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद हर्षिता समाराविक्रमा (77) और कविशा दिलहारी (61) रनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने शुक्रवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में 21 गेंदे शेष रहते दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के 235 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर कप्तान चामरी अट्टापट्टू (छह) रन का विकेट गवां दिया। इसके बाद विष्मी गुणारत्ने ने हसिनी परेरा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 15वें ओवर में एन म्लाबा ने विष्मी गुणारत्ने (29) को पगबाधा आउटकर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। इसके बाद हर्षिता समाराविक्रमा ने मोर्चा संभाला। 18वें ओवर में सुने लूस ने हसिनी परेरा (42) को आउटकरा पवेलियन भेज दिया। बल्लेबाजी करने आयी कविशा दिलहारी ने समाराविक्रमा के साथ 128 रनों की रिकार्ड साझेदारी कर श्रीलंका की जीत की नींव रखी। कविशा दिलहारी ने 75 गेंदों में (61) रनों की पारी खेली। कविशा को एन म्लाबा ने आउट किया। हर्षिता समाराविक्रमा ने 93 गेंदों में (77) रन बनाये। श्रीलंका के पांचवें विकेट के रूप में हर्षिता को डी क्लर्क ने आउट किया। श्रीलंका ने 46.3 ओवर में पांच विकेट पर 237 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। नीलाक्षी डिसिल्वा (11) और अनुष्का संजीवनी (एक) रन बनाकर नाबाद रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^