श्रीलंका में 36 घंटे का कर्फ्यू
02-Apr-2022 11:15 PM 6643
कोलंबो, 02 अप्रैल (वार्ता/शिन्हुआ) श्रीलंका सरकार ने गंभीर बिजली संकट और बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण देश भर में शनिवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू की घोषणा की है। इससे पहले राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने तत्काल प्रभाव से श्रीलंका में सार्वजनिक आपातकाल की स्थिति घोषित करने वाला असाधारण राजपत्र जारी किया। श्री राजपक्षे ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था की सुरक्षा और जनजीवन के लिए आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति मद्देनजर आपातकाल लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच देश में रविवार को सोशल मीडिया के जरिए विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^