श्रीलंका में बस दुर्घटना में तीन विश्वविद्यालय छात्रों की मौत, 35 घायल
01-Nov-2024 02:12 PM 8920
कोलंबो, 01 नवंबर (संवाददाता) श्रीलंका के जनरल सर जॉन कोटेलावाला डिफेंस यूनिवर्सिटी (केडीयू) के तीन छात्रों की शुक्रवार सुबह देश के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बस दुर्घटना में मौत हो गई और कम से कम 35 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता डीआइजी निहाल थल्दुवा ने बताया कि करीब 41 यात्रियों को ले जा रही बस सुबह करीब 7:45 बजे उवा प्रांत में बादुल्ला-महियांगना रोड पर पलट गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घायल छात्रों को प्रांतीय राजधानी बादुल्ला के एक प्रमुख अस्पताल में ले जाया गया, जिनमें से छह का गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने अभी तक यह पता नहीं लगाया है कि दुर्घटना किस कारण से हुई। दक्षिण एशियाई देश में मोटर वाहन दुर्घटनाएँ आम हैं। वर्ष 2023 में, 2,200 घातक यातायात दुर्घटनाओं में 2,557 मौतें दर्ज की गईं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^