श्रीलंका में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में छह संदिग्ध गिरफ्तार
15-Nov-2024 03:59 PM 2451
कोलंबो, 14 नवंबर (संवाददाता) श्रीलंका की नौसेना ने गुरुवार को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में स्थानीय मल्टी-डे फिशिंग ट्रॉलर से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया। नौसेना ने कहा कि श्रीलंका के पश्चिम में उच्च समुद्र में नौसेना द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत एक स्थानीय मल्टी-डे फिशिंग ट्रॉलर को रोका गया। ऐसा संदेह था कि ट्रॉलर में लगभग 60 किलोग्राम मादक पदार्थ हैं। नौसेना ने कहा कि नाव और संदिग्धों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए वापस किनारे पर ले जाया जा रहा है। हर साल, श्रीलंकाई नौसेना देश के तटों से बड़ी मात्रा में ड्रग्स और प्रतिबंधित सामान पकड़ती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^