श्रीलंका में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
04-Aug-2023 07:09 PM 3366
कोलंबो, 04 अगस्त (संवाददाता) श्रीलंका के उत्तरी मध्य क्षेत्र में थंबुट्टेगामा क्षेत्र में एक वाहन, एक कंटेनर ट्रक से टकरा गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हादसा उस वक्त हुआ, जब वाहन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से अपने यथास्थान पर जा रहा था। उसी दौरान, अनियंत्रित होकर एक ट्रक टकरा गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा, “ दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ” गौरतलब है कि दक्षिण एशियाई देश में वर्ष 2022 में लगभग 19,740 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 2,485 लोग मारे गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^