श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से मात दी
03-Sep-2022 11:50 PM 1838
शारजाह, 03 सितंबर (संवाददाता) श्रीलंका ने कुशल मेंडिस (36) और दनुष्का गुनतिलका (33) की आतिशी पारियों की बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप 2022 में शनिवार को चार विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 20 ओवर में 176 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने पांच गेंदें रहते हुए हासिल करके सुपर-4 का पहला मैच जीता। श्रीलंका ने इस जीत में टीम प्रदर्शन का शानदार नमूना पेश किया। किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्द्धशतक नहीं जड़ा, लेकिन मेंडिस, गुनतिलका, पथुम निसंका (35) और भानुका राजपक्षे (33) की छोटी मगर मूल्यवान पारियों ने टीम को जीत दिलायी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^