श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका से 2-1 से जीती सीरीज
07-Sep-2021 11:59 PM 3331
कोलम्बो, 07 सितम्बर (AGENCY) श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को मंगलवार को तीसरे और आखिरी वनडे में 78 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। श्रीलंका ने चरित असालंका के 47, धनंजय डिसिल्वा के 31 और दुष्मंत चमीरा के 29 रनों की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 203 रन बनाये और इसके बाद शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 30 ओवर में 125 रन पर निपटा दिया। मेहमान टीम के लिए विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 22 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से पदार्पण मैच खेल रहे 21 वर्षीय ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा ने 10 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट निकाले।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^