श्रीलंका ने वर्षा बाधित मैच में न्यूजीलैंड को 45 रनों से हराया
14-Nov-2024 12:33 AM 1525
दांबुला 13 नवंबर (संवाददाता) कुसल मेंडिस (143) और अविष्का फर्नांडो (100) की शतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने बुधवार को वर्षा बाधित पहले एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 45 रनों से हरा दिया है। वर्षा बाधित मैच में संशोधित 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की विल यंग और टिम रॉबिंसन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े। 14वें ओवर में महीश तीक्षणा ने टिम रॉबिंसन (35) को के. मेंडिस के हाथोें स्टंप आउट कराकर इस साझेदारी काे तोड़ा। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 21 रन जोड़कर चार और विकेट गवां दिये। विल यंग (48) को भी तीक्षणा ने अपना शिकार बनाया। हेनरी निकल्स (छह), मार्क चैपमैन (दो), ग्लेन फिलिप्स (नौ) रन बनाकर आउट हुये। मिचेल हे (10), कप्तान मिचेल सैंटनर (10) और नेथन स्मिथ (नौ) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। माइकल ब्रेसवेल (34) और जेकब डफी (चार) रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड 27 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी और 45 रनों से मुकाबला हार गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^