श्रीलंकाई नौसेना ने 10 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
07-Aug-2023 09:08 PM 5303
नागापट्टिनम (तमिलनाडु) 07 अगस्त (संवाददाता) श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध शिकार के आरोप में सोमवार को 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी मछली पकड़ने वाले नावों को जब्त कर लिया। तमिलनाडु के मत्स्य पालन अधिकारियों ने श्रीलंका नौसेना की एक विज्ञप्ति के हवाले से यहां कहा कि तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले के अक्कराईपेट्टई तटीय गांव के रहने वाले मछुआरों को तब पकड़ा गया, जब वे श्रीलंका के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित मुल्लईतिवु जिले के अलमपिल के पानी में मछली पकड़ रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^