श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया, दो नौकाएं जब्त कीं
12-Jan-2025 07:20 PM 1351
रामेश्वरम, 12 जनवरी (संवाददाता) श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) का उल्लंघन करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में रविवार को आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और दो मशीनीकृत मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर भी जब्त कर लिया। तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि रामेश्वरम के मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे तड़के मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। मछुआरे शनिवार सुबह मछली पकड़ने के लिए रामेश्वरम घाट से समुद्र में गए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^