श्रीमद रामायाण में शूर्पनखा का किरदार निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण : संगीता ओडवानी
15-Mar-2024 10:32 AM 8414
मुंबई, 15 मार्च (संवाददाता) अभिनेत्री संगीता ओडवानी कहना है कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'श्रीमद रामायण' में शूर्पणखा का किरदार निभाना उनके लिये बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की दिव्य गाथा, 'श्रीमद रामायण', भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास के दौरान की यात्रा का अनुसरण करती है।शो के एक महत्वपूर्ण अध्याय की ओर बढ़ते हुए, दर्शक अब लंकापति रावण की बहन, शूर्पणखा को देखेंगे, जो भगवान राम और लंकापति रावण के बीच महायुद्ध की जड़ बनेगी। इस किरदार को संगीता ओडवानी ने निभाया है।संगीता ओडवानी ने कहा,शूर्पणखा का किरदार निभाने के लिए एक गहरे नजरिए की जरूरत होती है जो उसकी सोच में गहराई से उतरता है। यह उसकी दुर्जेय उपस्थिति को गले लगाने के साथ-साथ उसके भयंकर बाहरी स्वरूप के नीचे छिपे दर्द और लालसा को भी उजागर करने के बारे में है। एक कलाकार के रूप में, यह खोज का एक सफर है, जो इस मुश्किल किरदार की परतों को हटाकर उसके भीतर की इन्सानियत को प्रकट करती है, जिससे दर्शकों को उसे सिर्फ एक खलनायक के रूप में नहीं, बल्कि अपने स्वयं के संघर्षों के साथ एक बहुमुखी व्यक्ति के रूप में देखने का मौका मिलता है।श्रीमद रामायण, हर सोमवार से शुक्रवार रात 09 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^