श्रीनगर के बाहरी इलाके में संयुक्त गश्ती दल पर गोलीबारी
21-Dec-2021 11:41 PM 1540
श्रीनगर 21 दिसंबर (AGENCY) केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी छोर पर सौरा इलाके में मंगलवार की शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त गश्ती दल पर गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। गोलीबारी में कोई जवान घायल नहीं हुआ। इस बीच आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आतंकवादियों को पकड़ने के के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हालांकि अभी घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^