श्रीनगर में महाराष्ट्र की पर्यटक का दिल का दौरा पड़ने से मौत
09-May-2022 07:25 PM 1328
श्रीनगर, 09 मई (AGENCY) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार को महाराष्ट्र की एक पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के मुकुंद गिरगांवकर की पत्नी सुषमा गिरगांवकर (56) नेहरु पार्क के पास डल झील में एक शिकारा में ठहरी हुई थी। उन्होंने आज सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की , जिसके बाद उन्हें तुरंत ही श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह(एसएमएचएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^