श्रीनगर में मीरवाइज उमर नजरबंद
11-Apr-2025 08:32 PM 4767
श्रीनगर, 11 अप्रैल (संवाददाता) वक्फ अधिनियम पर लोगों के आक्रोश के बीच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष एवं कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें फिर से नजरबंद कर दिया गया है और यहां जामिया मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई है। मीरवाइज ने कहा कि यह प्रतिबंध दिल तोड़ने वाला और अपमानजनक दोनों है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "एक बार फिर इस शुक्रवार को नजरबंद कर दिया गया और जामा मस्जिद में नमाज अदा करने से रोक दिया गया। यह दिल तोड़ने वाला और अपमानजनक दोनों है। अधिकारी अपनी मर्जी से मेरे बुनियादी धार्मिक अधिकारों को रौंद रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^