श्रीनगर में मुठभेड़ में सहायक निरीक्षक शहीद, दो पुलिसकर्मी घायल
12-Jul-2022 09:04 PM 4451
श्रीनगर, 12 जुलाई (AGENCY) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार शाम को आतंकवादियों के हमले में एक सहायक निरीक्षक शहीद हो गए तथा दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि घायलों में सहायक निरीक्षक मुश्ताक अहमद का निधन हो गया। पुलिस ने ट्वीट किया, ' हम शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। अन्य दो जवानों का इलाज चल रहा है। ' पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों को ढूंढने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^