श्रेष्ठता साबित करने के मकसद के साथ यूरोपीय दौरे पर हैं भारतीय टीमें
21-May-2024 08:08 PM 8294
एंटवर्प, 21 जुलाई (संवाददाता) भारत की महिला एवं पुरुष टीमें एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 अभियान के अंतिम चरण के लिए इस समय यूरोप में हैं। दोनों टीमें 22 से 26 मई तक एंटवर्प में मिनी टूर्नामेंट में अर्जेंटीना और बेल्जियम से भिड़ेंगी और फिर एक से नौ जून तक मिनी टूर्नामेंट में जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए लंदन जाएंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम आठ मैचों में आठ अंक अर्जित करके तालिका में छठे स्थान पर है। अब तक भारतीय लड़कियों ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की है। नवनियुक्त कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में टीम अब अपने शेष मैचों से अधिकतम अंक अर्जित करना चाहेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^