श्रेयस अय्यर सकारात्मक के साथ चुनौतियों का करते है सामना :अभिषेक नायर
03-May-2024 07:47 PM 3204
मुम्बई 03 मई (संवाददाता) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि श्रेयस अय्यर अपने सामने आने वाली चुनौतियों का सकारात्मक सोच के साथ सामना करते है। अभिषेक नायर ने कहा, “वह उन लोगों में से हैं जो मानसिक तौर पर काफ़ी मज़बूत हैं। उनके अंदर किसी चीज़ के लिए शिकायत करने की आदत नहीं है। कुछ चीजे उनके नियंत्रण में नहीं है लेकिन फ़िटनेस एक ऐसी चीज है जिसे नियंत्रित करना उनके बस में है। हमारे मेडिकल स्टाफ ने उनके ऊपर काफी मेहनत की है। रिजेक्ट होने के बावजूद उनकी सोच काफी सकारात्मक है और उनका ध्यान वापसी करने पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^