शुभमन गिल को लोकसभा चुनाव के लिये पंजाब का 'स्टेट आइकान' बनाया गया: सिबिन सी
19-Feb-2024 07:22 PM 4935
चंडीगढ़, 19 फरवरी (संवाददाता) पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को 'स्टेट आइकन' बनाया है। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने सोमवार को बताया कि पंजाब निवासी शुभमन गिल क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर युवाओं में काफी लोकप्रिय है और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 दौरान 70 फीसदी से ज्यादा वोट का लक्ष्य हासिल करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल के माध्यम से वोटर जागरूकता के लिये विभिन्न अभियान चलाये जायेंगे, ताकि “इस बार 70 पार” का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इससे पहले लोकप्रिय पंजाबी गायक तरसेम जस्सड को भी ‘स्टेट आइकान’ बनाया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^