सिद्दारमैया के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन
19-Aug-2024 08:03 PM 6823
बेंगलुरु, 19 अगस्त (संवाददाता) कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने सोमवार को मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने श्री सिद्दारमैया पर भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। यह विरोध प्रदर्शन यहां के राज्यपाल थावर चंद गहलोत के कथित घोटाले के संबंध में श्री सिद्दारमैया पर मुकदमा चलाने की अनुमति देने के बाद हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^