सिद्दारमैया ने केजरीवाल को जमानत वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया
14-Sep-2024 12:03 AM 2353
बेंगलुरु, 13 सितंबर (संवाददाता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और इसे न्यायपालिका में विश्वास की पुष्टि बताया। दिल्ली आबकारी नीति मामले में श्री केजरीवाल को जेल से रिहा करने के न्यायालय के आदेश को श्री सिद्दारमैया ने सत्य और न्याय की जीत बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने और उन्हें जेल से रिहा करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश ने देश की न्यायपालिका में हमारे विश्वास को और पुष्ट किया है। यह आदेश सत्य और न्याय के लिए लड़ने वाले सभी लोगों को उम्मीद देता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^