सिनर और अल्काराज के बीच होगी फ्रेंच ओपन की खिताबी भिड़ंत
07-Jun-2025 07:28 PM 7889
पेरिस, 07 जून (संवाददाता) विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर और स्पेन के दिग्गज कार्लोस अल्काराज के बीच रविवार को फ्रेंच ओपन के फाइनल मुकाबले में खिताब के लिए भिड़ेंगे। शुक्रवार देर रात खेले दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबले में इटली के जैनिक सिनर ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-5, 7-6 (3) से हराया। सिनर तीन घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में अपनी जीत पक्की की। सिनर की जोकोविच के खिलाफ लगातार चौथी जीत है। इसी हार के साथ जोकोविच के रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का इंतजार बढ़ गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^