सिंधी समाज को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निभानी होगी सहभागिता: देवनानी
28-Jan-2024 08:08 PM 3281
जयपुर/बेंगलुरु 28 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहां है कि सिंधी समाज को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। श्री देवनानी मुंबई में पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने के बाद वहां से रविवार सुबह बेंगलुरु पहुंचे जहां विश्व सिंधी सेवा संगम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज व्यापार और उद्योग में अग्रणी है और समाज की टैक्स देने में 24 प्रतिशत भागीदारी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभूमि पर गर्व होना चाहिए। सिंधी भाषा प्राचीन और मधुर भाषा है। इस संगम में सिंधी भाषा के विकास पर चर्चा करने की आवश्यकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^