सिंधू और सात्विकसैराज-चिराग की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त
27-Nov-2021 06:35 PM 5526
बाली, 27 नवम्बर (AGENCY) ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू और सात्विकसैराज रेन्किरेड्डी-चिराग शेट्टी की शनिवार को पुरुष युगल में हार के साथ को इंडोनेशिया ओपन 2021 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। सिंधू को महिला एकल सेमीफाइनल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से तीन गेमों के संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा। तीसरी सीड सिंधू को दूसरी सीड इंतानोन ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 54 मिनट में 15-21, 21-9, 21-14 से हराया और फ़ाइनल में जगह बना ली। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम जीत लिया लेकिन दूसरे गेम में वह समर्पण कर गयीं। निर्णायक गेम में थाई खिलाड़ी ने 4-4 की बराबरी के बाद लगातार बढ़त बनाये रखते हुए जीत अपने नाम की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^