सिंधु आर्कटिक ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल में हारी
14-Oct-2023 09:41 PM 3752
वांटा 14 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु शनिवार को आर्कटिक ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की वांग झी यी से हारकर बाहर हो गईं। इस हार के साथ टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया। फिनलैंड के वांटा एनर्जिया एरिना में आज 63 मिनट तक चले मुकाबले में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को इस टूर्नामेंट में पांचवी वरीयता प्राप्त वांग झी यी ने 21-12, 11-21, 21-7 से हराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^