सिंघार मामले पर शर्मा ने मांगा कमलनाथ से जवाब
21-Nov-2022 03:43 PM 5285
भोपाल, 21 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के मामले पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ से जवाब मांगा है। श्री शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान श्री सिंघार के संदर्भ में कहा कि ऐसे लोग गुजरात के सह प्रभारी हैं तो समझा जा सकता है कि गुजरात में क्या होने वाला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^