06-Nov-2024 10:41 AM
6912
मुंबई, 06 नवंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुयी है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर,टाइगर श्रॉफ,अक्षय कुमार,रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ की अहम भूमिका है।सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ ने भारत में ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़ ,तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवे दिन 13.5 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई की है। इस तरह फिल्म ने पांच दिन में भारत में 153 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।...////...