सिन्हा ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया
26-Jan-2023 11:22 PM 8878
जम्मू, 26 जनवरी (संवाददाता) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को यहां मौलाना आजाद स्टेडियम में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण कर औपचारिक सलामी ली। गणतंत्र दिवस परेड में सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) आईआरपी की महिला और पुरुष, जम्मू-कश्मीर पुलिस, जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस, केन्द्र शासित आपदा प्रतिक्रिया बल, जम्मू-कश्मीर अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं, जम्मू-कश्मीर वन सुरक्षा बल, जम्मू-कश्मीर उत्पाद शुल्क विभाग, नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) , भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (लड़के एवं लड़कियां) एवं विभिन्न स्कूलों के दल शामिल थे। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों और विभागों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं और नशा मुक्त जम्मू कश्मीर के बारे में जागरूकता फैलाई। जम्मू कश्मीर पुलिस के डेयर-डेविल्स द्वारा मोटरसाइकिल पर कलाबाजी गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण रहे। इससे पहले उपराज्यपाल ने पुलिस शहीद स्मारक और बलिदान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^