सिन्हा शामिल हुए रामानुजाचार्य की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में
07-Jul-2022 07:02 PM 3862
श्रीनगर 07 जुलाई (AGENCY) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा श्रीनगर के शुरयार में की गई स्वामी रामानुजाचार्य जी शांति की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उपराज्यपाल ने कहा कि जगदगुरु शांति , देश की एकता और अखंडता , सामाजिक सुधार और समाज के दलितों के उत्थान के लिए एक प्रेरणा हैं। उपराज्यपाल ने अपने दो ट्वीट में कहा कि शांति की प्रतिमा की स्थापना के साथ जम्मू कश्मीर ने दुनिया को शांति , एकता , सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जगदगुरु रामानुजाचार्य का जीवन और संदेश शांति , प्यार , सच और समान मानवता को जारी रखने में जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रेरित और मार्गदर्शन करना जारी रखेगा। श्री शाह ने आज श्रीनगर में स्वामी रामानुजाचार्य जी के स्टैच्यू ऑफ पीस का अनावरण वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^