सिर्फ 'इफ्तारी' तक सीमित रहने वाले दिग्विजय खुद को अब हिंदू बता रहे : नरोत्तम
13-Jan-2022 05:16 PM 1757
भोपाल, 13 जनवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में सिर्फ 'इफ्तारी' तक सीमित रहने वाले श्री सिंह अब खुद आकर बता रहे हैं कि वो कभी हिंदू विरोधी नहीं रहे, इससे ज्यादा अच्छे दिन और क्या होंगे। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि श्री सिंह पुराणों का हवाला देकर स्वयं के हिंदू होने की दुहाई दे रहे हैं। देर आए दुरुस्त आए। देर से ही सही, श्री सिंह अपनी आत्मा की आवाज तो सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री सिंह, जो राजनीति में सिर्फ इफ्तारी तक सीमित थे। वो आज खुद को हिंदू साबित कर रहे हैं। इससे ज्यादा अच्छे दिन और क्या होंगे। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कोई कोट पर जनेऊ पहन रहा है तो कोई हनुमान चालीसा पढ़ रहा है। भारत देश बदल रहा है और ये बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के कारण आ रहा है। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सिंह ने कल स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कहा था कि वे कभी हिंदू विरोधी नहीं थे, बस धर्म उनके लिए राजनीतिक हथियार नहीं, बल्कि आस्था का विषय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^