सिर्फ़ भारत ही नहीं दुनिया के लोग चाहते हैं मोदी फिर बने प्रधानमंत्री: ठाकुर
03-Mar-2024 08:05 PM 3413
शिमला, 03 मार्च (संवाददाता) हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भी भारत के प्रधानमंत्री बने यह भारतीय ही नहीं पूरा विश्व चाहता है। दुनिया के हर कोने से उनके समर्थन में लोग खड़े हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास की ऐतिहासिक गाथा लिखी है, इसलिए हर भारतीय चाहता है कि श्री मोदी देश में फिर से प्रधानमंत्री बने। यह लक्ष्य आसानी से तभी हासिल होगा जब हर कार्यकर्ता पूरी ताक़त से ज़मीन पर कार्य करेगा। श्री ठाकुर ने कहा कि बूथ लेवल पर कार्यकर्ता जितना जी-जान से काम करेगा, भारतीय जनता पार्टी की जीत उतनी ही बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों को लेकर कभी ख़ामोश नहीं बैठेगी। वह प्रदेश सरकार की नाकामियों के खि़लाफ़ लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के हर बूथ से भाजपा ने बढ़त हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान होता है। किसी प्रकार से लोगों को असुविधा होने पर उनका ध्यान रखना, उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करवाना और उनका लाभ सभी को आसानी से मिले यह सुनिश्चित करना भी इन्ही ज़मीनीं कार्यकर्ताओं का दायित्व होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से हम आश्वस्त हैं कि भाजपा इस बार सभी बूथों से प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद देगी। श्री ठाकुर ने कहा कि इस बार के लोक सभा चुनावों में कांग्रेस नीत इंडिया समूह पिछली बार से भी कम सीटें पाएगी क्योंकि उनके गठबंधन के एजेंडे में कहीं भी भारत के विकास की कल्पना नहीं हैं। उनके एजेंडे में अपने लाभ के सिवा कुछ भी नहीं। तभी तो भाजपा ने जहां अपने 195 प्रत्याशी भी उतार दिये वहीं कांग्रेस और इंडी गठबंधन के बीच अभी भी सीटी के बँटवारें की लड़ाई चली हुई है। श्री ठाकुर ने कहा कि इस बार इंडिया समूह को चार सौ से ज़्यादा सीटें मिलेगी और विपक्ष की पार्टियों को देश की जनता उनके विकास विरोधी एजेंडे कारण पूरी तरह से नकार देगी। नेता प्रतिपक्ष शिमला शहरी विधान सभा क्षेत्र के त्रिदेव और पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोल रहे थे। इस मौक़े पर उनके साथ विधायक सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, इंदर सिंह गांधी, सुरेंद्र शौरी, प्रकाश राणा, दिलीप सिंह ठाकुर, पूर्ण चंद, पूर्व प्रत्याशी संजय सूद, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा, मण्डल अध्यक्ष सुनील धर, उपाध्यक्ष किमी सूद, मण्डल सचिव तरुण राणा और शैली शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी और शिमला शहरी के सभी त्रिदेव और पंच परमेश्वर आदि उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^