सिसी, पुतिन ने यूक्रेन के हालात पर की चर्चा
09-Mar-2022 09:40 PM 2950
काहिरा 09 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह सिसी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को फोन पर बातचीत में यूक्रेन के हालात पर चर्चा की। श्री सिसी के प्रेस कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने कहा, “राष्ट्रपति ने रूस-यूक्रेन संकट की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मिस्र के नेता ने बातचीत के महत्व पर जोर दिया। मिस्र स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए राजनीतिक रूप से संकट के जल्द समाधान के उद्देश्य से सभी राजनयिक प्रयासों का समर्थन करता है।” कार्यालय ने कहा कि श्री सिसी ने श्री पुतिन के साथ बातचीत के दौरान यूक्रेन से मिस्र के नागरिकों की निकासी सुनिश्चित करने के रूस के प्रयासों की भी सराहना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^