सियासी जमीन खोने से हताश आप कर रही है गंदी राजनीतिः मिश्रा
25-Dec-2024 11:44 PM 7887
नयी दिल्ली 25 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है और इसी हताशा में मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और उनके मंत्री सौरभ भारद्वाज अब गरीब महिलाओं को समाजिक संस्था से मिली सहायता पर गंदी राजनीति कर रहे हैं। श्री मिश्रा ने बुधवार को कहा कि केजरीवाल - मार्लेना सरकार ही नहीं पूरी आम आदमी पार्टी अपनी बेबुनियाद महिला सम्मान एवं संजीवनी योजना पर जवाबदेही से बचने के लिए भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की गैर सरकार संगठन (एनजीओ) "राष्ट्रीय स्वाभिमान" के माध्यम से महिलाओं को मिली सहायता पर आपत्ति दर्ज कर रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^