स्कॉर्पियो पानी से भरे डबरी में जा घुसी, हादसे में 6 लोगों की मौत
03-Nov-2024 12:14 AM 1534
बलरामपुर 02 नवम्बर(संवाददाता) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आज रात पानी से भरे डबरी में जा घुसी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक व्यक्ति घायल है। मृतकों में एक ही परिवार के 4 लोग है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के लडुवा गांव का है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने डबरी में डूबी स्कॉर्पियो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में स्कॉर्पियो के दरवाजे औटोमेटिक लॉक हो गए थे, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस के अनुसार सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। हादसे में चालक बालेश्वर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतकों की शिनाख्त चंद्रावती , कृति, संजय मुंडा , उदयनाथ , मंगल दास, भूपेंद्र रूप में हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^