मां के साथ निकली तीन बहनों का एक माह बाद जंगल में मिला कंकाल
22-Sep-2021 12:42 PM 4325
मिर्जापुर| यूपी के मिर्जापुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। हलिया थाना क्षेत्र के हर्रा जंगल में एक महीने से लापता तीन बालिकाओं का कंकाल मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करने के साथ ही विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जंगल में तीन बालिकओं का शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी है। हलिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव से एक माह पूर्व अपनी मां के साथ निकली तीन बहनों का कंकाल बुधवार की सुबह हर्रा जंगल में बरामद हुआ। बलिकाओं के मामा की सूचना पर पुलिस के साथ जंगल में पहुंचे उनके पिता ने कपड़ों से तीनों पुत्रियों की शिनाख्त की। घटना के बाद से उनकी मां फरार है। बालिकाओं के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी देवीदास कोल ने दो शादी की थी। पहली पत्नी फगुनी से तीन पुत्र और दूसरी पत्नी सीमा से एक पुत्री हुई। सीमा के भी पहले पति की मौत हो गई थी। सीमा को पहले पति से दो पुत्रियां थी। शादी होने के बाद देवीदास और सीमा तीन पुत्र और तीन पुत्रियों के साथ रहते थे। 18 अगस्त को देवीदास किसी काम से घर से निकला था। forest Skeletons..///..skeletons-of-three-sisters-who-came-out-with-their-mother-were-found-in-the-forest-after-a-month-318849
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^