स्कोडा आटो फॉक्सवैगन इंडिया ने महाराष्ट्र में लगाये सात लाख पौधे
23-Oct-2024 10:11 AM 2739
मुंबई 22 अक्टूबर (संवाददाता) स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने वृक्षारोपण अभियान के तहत महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में सात लाख से अधिक पौधे लगाये हैं। कंपनी ने कहा है कि वह पर्यावरण एवं परिस्थितिकी के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उसने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में छत्रपति संभाजीनगर (सीएसएन) स्थित अपने कार विनिर्माण कारखाने के पास हरियाली फैलाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान चलाया है। इस अभियान में वहां विकसित किए जा रहे ग्रीन फ्यूचर पार्क में एक लाख पौधे लगाने की पहल भी शामिल है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे शेंद्रा औद्योगिक क्षेत्र को ऑक्सीजन युक्त वातावरण प्रदान करेगी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि उसका वृक्षारोपण प्रयास स्वस्थ तरीके से विकास करने के एक बड़ी कार्ययोजना का हिस्सा हैं जिसमें कई तरह की हरित परियोजनाएँ शामिल हैं। समूह ने कहा है कि कार्बन उत्सर्जन कम करने के अपने प्रयास में उसने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसमें इसके छत्रपति संभाजीनगर प्लांट का पूर्ण डीकार्बोनाइजेशन शामिल है जो शत-प्रतिशत हरित ऊर्जा से परिचालित है। कंपनी ने पुणे के पास चाकन में अपने कारखाने में 18.5 मेगावॉट क्षमता का रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है, जो उसके परिचालन में लगभग 30 प्रतिशत कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन की भरपाई करता है। कंपनी ने मुंबई के दक्षिण में तटवर्ती कस्बे अलीबाग में 100 हैक्टेयर ख़राब हो चुके मैंग्रोव वनों को पुनर्स्थापित किया है। महत्वपूर्ण तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए 580,000 से अधिक पेड़ लगाए हैं। समूह ने राज्य के सूखा प्रभावित गांवों में 60 करोड़ लीटर से अधिक वर्षा जल संचयन क्षमता के साथ अपने सतत विकास प्रयासों को भी बढ़ाया है जो अपने संयंत्रों के बाहर जाकर जल प्रबंधन के प्रति इसके समर्पण को दर्शाता है। कुछ प्रमुख परियोजनाओं में ऑक्सीजन पार्क में 25,000 पेड़ और ग्रीन हब में 11,500 पेड़ लगाना शामिल है। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्रा. लि. भारत में फॉक्सवैगन समूह के यात्री वाहन ब्रांडों का प्रतिनिधित्व करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^