स्मृति ईरानी ने दिल्ली में किया रोड शो
23-May-2024 07:11 PM 2826
नयी दिल्ली, 23 मई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को दिल्ली में रोड शो किया और दावा किया कि भाजपा सभी सातों सीटें जीतेगी। चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवीन खंडेलवाल के समर्थन में श्रीमती ईरानी ने दिल्ली के अशोक विहार के राम लीला ग्राउंड से एक रोड शो में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर देने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^