सोलोमन द्वीप में आया 5.8 तीव्रता वाला भूकंप
28-May-2023 05:01 PM 1252
होनियारा 28 मई (संवाददाता) सोलोमन द्वीप के तट पर रविवार को 5.8 तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया। यह जानकारी यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। इसने कहा कि यह भूकंप सोलोमन द्वीप की राजधानी होनियारा से लगभग 150 किलोमीटर (93 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थानीय समयानुसार तीन बजकर 29 मिनट पर आया जिसका केंद्र 105 किलोमीटर की गहराई में था। पांच से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप को ‘मध्यम’ माना जाता है, जो कि खराब गुणवत्ता वाले इमारतों को नुकसान पहुंचाने में सक्षम होता है, हालांकि संभावित हताहतों या नुकसान के बारे में तत्काल कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^