सोमालिया में अल-शबाब के 60 आतंकवादी ढेर
21-Aug-2021 09:43 PM 4711
मोगादिशु 21 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) साेमालिया के दक्षिणी हिस्से में सेना के दो ठिकानों पर किये गये हमले को विफल करते हुए सेना के जवानों ने 60 अल शबाब आतंकवादियों को मार गिराया। सोमाली राष्ट्रीय सेना (एसएनए) के कमांडर एवं अभियान का नेतृत्व करने वाले दाउद अबुकर आब्दी ने शनिवार को बताया कि उक्त घटना शुक्रवार को हुई। उन्होंने कहा कि साबिद और एनोले सैन्य ठिकानों पर हमले विफल करने के बाद लोअर शाबेले में चलाये गये एक अन्य अभियान के दौरान दो महत्वपूर्ण कमांडर मारे गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^