सोना 507 और चांदी 1251 रुपये महंगी
10-Oct-2021 08:05 PM 1446
मुंबई 10 अक्टूबर (AGENCY) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही जबरदस्त तेजी की बदौलत बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 507 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1251 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 3.69 डॉलर प्रति औंस की टूटकर सप्ताहांत पर 1756.67 डॉलर प्रति औंस रह गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 2.7 डॉलर प्रति औंस गिरकर 1755.20 डॉलर प्रति औंस रहा। हालांकि इस दौरान चांदी हाजिर 0.14 डॉलर चढ़कर 22.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^