सोनी सब के शो 'तेनाली रामा' में कोतवाल की भूमिका में नजर आयेंगे निखिल आर्या
07-May-2025 11:22 AM 4430
मुंबई, 07 मई (संवाददाता) अभिनेता निखिल आर्या सोनी सब के शो 'तेनाली रामा' में कोतवाल की भूमिका में काम करते नजर आयेंगे।निखिल आर्य शो तेनाली रामा में कोतवाल की भूमिका निभा रहे हैं ।एक ऐसा गूढ़ पात्र जो राज्य का मूक रक्षक और कानून का सख्त पालनकर्ता है। कोतवाल कम बोलने वाला, लेकिन रहस्यों से भरा हुआ व्यक्ति है। अनुशासित और बेदाग, वह हर अपराध स्थल पर मौजूद रहता है, हर उलझन की तह तक जाता है, लेकिन अपनी शांत मौजूदगी से जैसे अदृश्य सा लगता है। निखिल आर्य ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, कोतवाल का किरदार निभाना मेरे लिए एक रोमांचक चुनौती रहा है। ऐसा किरदार मिलना दुर्लभ है जिसकी ताकत उसकी चुप्पी में हो। उसमें एक तीव्रता है। वह हमेशा मौजूद रहता है, हर बात पर नज़र रखता है, लेकिन कभी फिजूल नहीं बोलता। असली मज़ा उसकी सूक्ष्म प्रतिक्रियाओं में है।हलकी भौंहें उठाना, तिरछी निगाह डालना, यही उसका संवाद हैं। तेनाली रामा जैसे शो का हिस्सा बनना, जो हास्य और गहराई का बेहतरीन संतुलन है, वास्तव में आनंददायक है। कोतवाल, रामा और लक्ष्मण के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को ज़रूर पसंद आएगी, खासकर उन्हें हँसाने की कोशिशें। मैंने पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया स्थिर, सशक्त और पढ़ना मुश्किल और मैं आगे की कहानी को लेकर बेहद उत्साहित हूं।‘तेनाली रामा’ हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^