सोनीपत में एक लाख 25 हजार 182 टन धान की खरीद
20-Oct-2024 09:09 PM 6494
सोनीपत, 20 अक्टूबर (संवाददाता) हरियाणा के सोनीपत जिला में 19 अक्टूबर की शाम तक एक लाख 25 हजार 182 टन धान की खरीद की जा चुकी है। उपायुक्त मनोज कुमार ने रविवार को कहा कि खरीद में कॉमन धान 1846 टन, ग्रेड-ए 1149 टन, बासमती 197 टन तथा 1509 किस्म एक लाख 21 हजार 990 टन शामिल है। इसके अलावा जिला की सभी खरीद केंद्रों पर अब तक किसान 750.1 टन बाजरा लेकर पहुंचे है। जिसकी खरीद की जा चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^