मुख्य पृष्ठ
देश
मध्यप्रदेश
इतिहास
रूपरेखा
मेले और त्यौहार
लोक नृत्य
लोक गीत
जानीमानी हस्तियां
संस्कृति
पर्यटन
खजुराहो
सांची
ओरछा
उज्जैन
मध्यप्रदेश क्यों
मध्यप्रदेश कैसे पहुँचे
वन
वन्य जीवन
स्कूल शिक्षा
मध्यप्रदेश गान
योजनाएं
दीनदयाल चलित अस्पताल योजना
बीमारी सहायता योजना
दीनदयाल चलित अस्पताल योजना
विक्रमादित्य निःशुल्क शिक्षा योजना
प्रतिभा किरण योजना
गांव की बेटी योजना
कपिलधारा योजना
राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना
बलराम ताल योजना
खेत तालाब योजना
इंदिरा आवास योजना
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम
जननी सुरक्षा योजना
निःशुल्क सायकिल वितरण योजना
लाड़ली लक्ष्मी योजना
दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना
मुख्यमंत्री नाम की योजनाएं
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना
मुख्यमंत्री पेयजल योजना
मुख्यमंत्री आवास योजना
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना
मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग स्व-रोजगार योजना
मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
राष्ट्रीय योजनाएं
दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना
अटल पेंशन योजना
दीनदयाल अंत्योदय योजना
राज्य के अंग
मध्यप्रदेश के शासकीय विभाग
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय
कमिश्नर एवं कलेक्टर
मध्यप्रदेश के मंत्री एवं राज्य मंत्री
मुख्य सचिव / अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव
मध्यप्रदेश के जिले
अब तक
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
भारत के राष्ट्रपति
भारत के प्रधानमंत्री
मध्यप्रदेश के राज्यपाल
रोजगार
आलेख
सम्पर्क करें
archive
सोनिया गांधी भी हो सकती है भारत जोड़ो यात्रा में शामिल
Admin author
India
03-Dec-2022 06:33 PM
7832
कोटा, 03 दिसम्बर (संवाददाता) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती है और उनके इसके लिए कोटा आने की संभावना है। कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने आज बताया कि श्रीमती गांधी आठ दिसम्बर की शाम या नौ दिसंबर की सुबह कोटा आ सकती है और यहां भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हो सकती। श्रीमती गांधी का नौ दिसंबर को जन्मदिन है और वे अपना जन्मदिन पुत्र राहुल गांधी के साथ मना सकती है। श्री गांधी का आठ दिसम्बर को कोटा से झालावाड़ जाने वाले मार्ग पर जगपुरा में रात्रि प्रवास का कार्यक्रम है और अगले दिन नौ दिसंबर को वे वहां से बूंदी जिले के लिए रवाना होंगे और इस दिन दोपहर का भोज कोटा के नयापुरा इलाके में स्थित उम्मेद क्लब में करेंगे और उसके बाद आगे नॉर्दन बाई पास से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे और रात्रि विश्राम नौ दिसंबर को केशवरायपाटन के नजदीक गुडली फाटक पर करेंगे। श्री त्यागी ने बताया कि श्रीमती गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कोटा आने के कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आठ दिसम्बर को कोटा आ सकते है और भारत जोड़ो यात्रा में श्रीमती गांधी के साथ सम्मिलित होंगे। उनके अलावा कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के भी इस दिन बाद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कुछ केंद्रीय नेताओं और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मंत्री भी हो सकते हैं। हालांकि अभी श्रीमती गांधी का इस बारे में अंतिम रूप से कार्यक्रम नहीं बना है लेकिन आज शाम या कल तक श्रीमती गांधी के कोटा आने एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बारे में निर्णय हो सकता है। श्री त्यागी ने बताया कि यदि श्रीमती गांधी कोटा आई तो नौ दिसंबर को उनका जन्मदिन कोटा में ही मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के सोयत से चार दिसम्बर को झालावाड़ जिले में चंवली के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी। हालांकि उस दिन श्री गांधी चंवली में ही रात्रि विश्राम करेंगे और वहां की जा रही तैयारियों का शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जायजा ले चुके हैं। उसके अगले दिन पांच दिसम्बर को यात्रा चंवली से रवाना होकर झालावाड़ जिला मुख्यालय के नजदीक झालरापाटन की ओर रवाना होगी। छह दिसम्बर को हिरियाखेड़ी में नुक्कड़ सभा होगी। सात दिसम्बर को झालावाड़ के समीप खेल संकुल में उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है इसके पहले वे काली तलाई मे नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।...////...
«
राहुल गांधी के स्वागत के लिए तत्पर कोटा, शहर को सजाया
उच्च शिक्षा
»
भाजपा जन आक्रोश यात्रा के रथों को जिला मुख्यालयों से दो सौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए किया रवाना
POST CATEGORY
देश
मुख्यमंत्री
जनसंपर्क मंत्री
मुख्य सचिव
नगरीय विकास
उच्च शिक्षा
स्कूल शिक्षा
पंचायत एवं ग्रामीण विकास
किसान कल्याण एवं कृषि विकास
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
ऊर्जा
जॉब अलर्ट
चर्चा में
सामान्य ज्ञान
साक्षात्कार
एडमिशन
राजस्व
चुनाव संबंधी समाचार
आलेख
© 2025 - All Rights Reserved -
mpenews
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
soniya-gaandhee-bhee-ho-sakatee-hai-bhaarat-jodaho-yaatra-men-shaamila
FZF:
FZF
URL:
https://www.mpenews.com/soniya-gaandhee-bhee-ho-sakatee-hai-bhaarat-jodaho-yaatra-men-shaamila
PAGETOP:
ERROR: