सोनिया गांधी, राहुल गांधी को ईडी के नोटिस से नाराज थोराट
01-Jun-2022 08:39 PM 4861
शिर्डी, 01 जून (AGENCY) महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट ने नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और शीर्ष नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस पर बुधवार को नाराजगी जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने यहां पार्टी के दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर के पहले दिन कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही शैली दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह लगातार केंद्रीय मशीनरी का दुरुपयोग है। श्री थोराट ने कहा कि देश की जनता और कांग्रेसी इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हैं और भाजपा के इस गलत दमन ने देश के लोगों में भारी रोष और असंतोष पैदा कर दिया है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि उदयपुर संकल्प शिविर में नरेंद्र मोदी सरकार की वर्तमान नीतियों का अर्थशास्त्रियों के एक समूह द्वारा कड़ा विरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि 1990 की आर्थिक उथल-पुथल के बाद कुछ उद्योगपतियों को दूरसंचार और पेट्रोलियम क्षेत्रों के निजीकरण से लाभ हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^