सोनिया से पूछताछ के विरोध में युवा कांग्रेस का धरना
27-Jul-2022 08:19 PM 7212
जालंधर, 27 जुलाई (AGENCY) नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में युवा कांग्रेस ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर के समक्ष धरना दिया। कूल रोड स्थित ईडी दफ्तर के बाहर पंजाब युवा कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों, जिला प्रधान शहरी अंगद दत्ता और देहाती इकाई के प्रधान हनी जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार ईडी को निजी हितों के लिए इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक रंजिश के तहत विपक्षी दलों को परेशान किया जा रहा है। युवा कांग्रेस के नेताओं के साथ जिला कांग्रेस के प्रधान बलराज ठाकुर और देहाती इकाई के प्रधान दर्शन सिंह टाहली भी मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^