सूडान में प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक घर में नजरबंद
25-Oct-2021 10:25 AM 2722
खार्तूम, 25 अक्टूबर (वार्ता/स्पूतनिक) सूडान में अज्ञात सैन्य बलों ने आज प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक को घर में नजरबंद कर दिया है। अरब न्यूज डेली ने यह रिपोर्ट दी है। अखबार ने टीवी रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सूडान के चार कैबिनेट मंत्रियों और परिषद के एक नागरिक प्रतिनिधि को भी सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सैन्य तख्तापलट के प्रयास के विरोध में लोग राजधानी खार्तूम में सड़कों पर आ गए है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इंटरनेट और फोन सेवा बाधित होने की जानकारी दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^