सूर्यकुमार यादव को ‘पुरुष टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार
24-Jan-2024 08:28 PM 4941
दुबई 24 जनवरी (संवाददाता)अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को वर्ष 2023 के लिए टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा है। सूर्यकुमार को लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार मिला है। सूर्यकुमार को इससे पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 टीम ऑफ द ईयर में भी रखा गया था और उन्हें कप्तान बनाया गया था। सूर्या लगातार दो बार टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले वर्ष 2022 के लिए भी उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^