सोशल मीडिया पर लड़की बनकर पैसे हड़पने के आरोप में तीन गिरफ्तार
20-Jul-2024 08:50 PM 2948
श्रीनगर 20 जुलाई (संवाददाता) जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा उप जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़की बनकर लोगों को फंसाने और पैसे हड़पने के मामले में शामिल तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक) पर हनीट्रैप के जरिए धोखाधड़ी करने और पैसे हड़पने के संबंध में शिकायत मिलने के बाद कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी। जांच के दौरान अपराध में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जो अपने फर्जी फेसबुक अकाउंट का उपयोग करके और लड़की कर आवाज में बातें कर लोगों को धोखा दे रहे थे। इनकी पहचान दोहामा विलगाम निवासी फिरदौस अहमद तांत्रे, दानिश अहमद भट और आलियान अहमद भट के रूप में हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^